टेक्सास पुलिस ने महिला को बंधक बनाने वाले व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

टेक्सास पुलिस ने महिला को बंधक बनाने वाले व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में हुई मौत

टेक्सास के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार देर रात उस व्यक्ति को गोली मार दी जिसने चाकू के

टेक्सास के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार देर रात उस व्यक्ति को गोली मार दी जिसने चाकू के बल पर एक महिला को बंधक बना रखा था। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
डेंटन पुलिस प्रमुख फ्रैंक डिक्सन ने बताया कि अधिकारियों ने डलास के उत्तर-पश्चिम में लगभग 40 मील की दूरी पर स्थित डेंटन में एक अपार्टमेंट परिसर में एक व्यक्ति के खुद को मारने की धमकी देने की सूचना मिली। जब अधिकारी वहां पहुंचे तो पाया कि उक्त व्यक्ति ने एक महिला की गर्दन पर चाकू लगा रखा था।
डिक्सन ने कहा, ‘‘अधिकारियों ने जब उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की तो उसने कई बार चाकू महिला की गर्दन पर लगाया जिससे लगा कि चाकू से उसकी गर्दन कट सकती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक अधिकारी ने अपनी गश्ती राइफल से उक्त व्यक्ति पर गोली चलायी।’’ डिक्सन ने कहा कि महिला को बचा लिया गया और उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने उक्त व्यक्ति का कोई नाम जारी नहीं किया है। पुलिस प्रमुख ने कहा कि जांचकर्ता पुरुष और महिला के बीच संबंधों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − nine =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।