पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतंकवादी हमला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पाकिस्तान के कराची शहर में पुलिस प्रमुख कार्यालय पर आतंकवादी हमला

पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय

पाकिस्तान से सबसे घनी आबादी वाले शहर कराची में शुक्रवार को अज्ञात हथियारबंद आतंकवादियों ने पुलिस प्रमुख कार्यालय पर हमला कर दिया, जिसके बाद अर्धसैनिक बलों और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी शुरू हो गई।
देश भर में आतंकी हमलों में वृद्धि के बीच सुरक्षा बलों पर हुआ यह ताजा हमला है।
कराची पुलिस के एक प्रवक्ता ने एक बयान में पुष्टि की कि कराची पुलिस प्रमुख के मुख्यालय पर हमला हुआ है।
बयान में कहा गया है, ‘गोलीबारी जारी है।’
कराची के पुलिस प्रमुख जावेद ओदहो ने भी एक ट्वीट कर पुष्टि की कि उनके कार्यालय पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल आतंकवादियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
आतंकवादियों ने पहले कराची पुलिस प्रमुख कार्यालय की इमारत के मुख्य परिसर में आधे दर्जन हथगोले फेंके और फिर परिसर में घुस गए।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया, “अर्धसैनिक बलों, पुलिस और हमलावरों के बीच भीषण गोलीबारी जारी है। हमलावरों को घेरने के लिए जिले और इलाके की सभी मोबाइल वैन को तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। ”
कराची पुलिस प्रमुख का कार्यालय शहर की मुख्य सड़क के पास स्थित है जो हवाई अड्डे तक जाती है।
अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पाकिस्तान में नवंबर के बाद से आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, जब पाकिस्तान तालिबान ने सरकार के साथ एक महीने का संघर्ष विराम समाप्त कर दिया था।
पिछले महीने, तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में नमाजियों से खचाखच भरी मस्जिद में खुद को बम से उड़ा लिया था, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।