ईद के मौके पर तालिबान ने दिखाई दरियादिली, 935 कैदियों को किया रिहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ईद के मौके पर तालिबान ने दिखाई दरियादिली, 935 कैदियों को किया रिहा

अफगानिस्तान में आतंकवाद के जरिए खूनी सत्ता हासिल करने वाले तालिबान ने ईद के मौके पर दरियादिली पेश

अफगानिस्तान में आतंकवाद के जरिए खूनी सत्ता हासिल करने वाले तालिबान ने ईद के मौके पर दरियादिली पेश की हैं।  बताया जा रहा हैं कि ईद की पूर्व संध्या के मौके पर तालिबान 34 प्रांतो के 935 कैदियों को रिहा किया।  
 34 प्रांतो के 935 कैदियों को किया जाएगा रिहा                     
एक समाचार एजेंसी के मुताबिक  एक सोशल मीडिया पोस्ट में सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद के हवाले से कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुसार तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा द्वारा जारी एक फरमान द्वारा कैदियों को रिहा कर दिया है।उन्होंने कहा कि कैदियों को अफगानिस्तान के 34 प्रांतों की जेल से रिहा किया गया है। अफगानिस्तान इस साल 9-11 जुलाई को ईद उल-अजहा मनाएगा।
आपको बता दे कि तालिबान ने खूनी खेल के जरिए सत्ता हासिल की हैं, लेकिन अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद भी अफगानिस्तान की तालीबानी सरकार को किसी भी देश ने मान्यता नही दी हैं।  जिस कारण अफगानिस्तान तालीबान आर्थिक रूप से जूझ रहा हैं।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।