Taiwan News: ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे चीनी सैन्य विमान, चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी
Girl in a jacket

ताइवान की समुद्री सीमा में घुसे चीनी सैन्य विमान, चीन ने अमेरिका को दी चेतावनी

Taiwan News

Taiwan News: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह हरकत द्वीप के चारों ओर ‘दंड’ अभ्यास के दौरान की।

ताइवान में चीन की प्रतिक्रिया

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 46 चीनी सैन्य विमान शुक्रवार को ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर गये। चीन ने यह हरकत द्वीप के चारों ओर दंड अभ्यास के दौरान की। चीन ने ताइवान के नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के बयान के जवाब में शुक्रवार को दंड अभ्यास के दूसरे दिन का आयोजन किया।

TAIWAN2

आम नागरिकों में चीन का डर नहीं

ताइवानी मीडिया के अनुसार, चीन ने ताइवान के पूर्वी जलक्षेत्र में नकली मिसाइल हमले किए और लाइव मिसाइलों के साथ लड़ाकू विमान भेजे। बीजिंग ने यह ड्र‍िल ताइवान के प्रमुख क्षेत्रों पर सत्ता नियंत्रण और कब्‍जा करने की अपनी क्षमता का परीक्षण किया, लेकिन 23 मिलियन लोगों के द्वीप पर सामान्‍य रूप से जीवन जारी है

TAIWAN3

ताइवानियों के पास चिंता का कोई प्रत्यक्ष संकेत नहीं है, दशकों तक चीनी खतरों के साथ जीने की आदत हो गई है। एक ताइवानी नागरिक ने कहा कि चीन के सैन्य अभ्यास वास्तव में हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करते हैं। हमें अभी भी पैसा कमाने के लिए काम करना है।

चीन ने अमेरिका को चेताया

चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है। हालांकि पिछले एक साल में चीन और ताइवान के बीच टेंशन और भी बढ़ी है। चीन से चल रही टेंशन के बीच ताइवान को अमेरिका का समर्थन मिलने से भी चीन की नाराज़गी बढ़ी है।

TAIWAN4

अमेरिका न सिर्फ ताइवान की सैन्य सहयता करता है, बल्कि यह भी साफ कर चुका है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है, तो अमेरिका युद्ध में ताइवान की मदद करेगा। अमेरिकी सेना की टुकड़ी भी ताइवान में तैनात है। इसी बीच चीन ने अमेरिका को चेतावनी दे दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।