अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना और भाड़ के सैनिकों को भेजना बंद करें : रूस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना और भाड़ के सैनिकों को भेजना बंद करें : रूस

रूस ने अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों से शनिवार को कहा कि वे यूक्रेन को

रूस ने अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों से शनिवार को कहा कि वे यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करना और भाड़ के सैनिकों को भेजना बंद करें। रूसी संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिनअपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘रूस और नोटो देशों को यूक्रेन को हथियार देना और भाड़ के सैनिकों भेजना बंद करना चाहिए।
रूसी संसद के अनुसार भाड़ के सैनिकों को यूक्रेनी राष्ट्रवादी बटालियनों के रैंक में उनके नेतृत्व की सहमति से उत्तरी अटलांटिक गठबंधन के देशों के क्षेत्र में भर्ती किया जाता है। आज यूक्रेन में जिस तरह का खून खराबा हो रहा है और शरणार्थियों की संख्या बढ़ रही है, उसके लिए अमेरिका और बेल्जियम सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था। युद्ध 24वें दिन भी जारी है। अबतक सैकड़ लोग मारे गये हैं, लाखों लोग बेघर हुए हैं और कई लोगों ने दूसरे देशों में शरण ली है। इस युद्ध में यूक्रेन को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। दोनों देशों के बीच वार्ता के कई दौर बेनतीजा रहे। पश्चिमी देश हालांकि यूक्रेन के पक्षधर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।