श्रीलंका नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया

श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाकर रविवार को सात भारतीय मछुआरों को हिरासत

श्रीलंकाई नौसेना ने अपनी समुद्री सीमा के उल्लंघन का आरोप लगाकर रविवार को सात भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और उनकी नौका भी जब्त कर ली। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामेश्वरम से शनिवार सुबह सात मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद, में उतरे थे। 
वे जब अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास मछली पकड़ रहे थे, तभी उनकी नाव में कुछ खराबी आ गयी और मौसम भी खराब हो गया जिसके कारण उनकी नाव रास्ता भटक गयी। इसी दौरान वहां गश्त लगा रही श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें उनकी सीमा में घुसने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये गये मछुआरों और उनकी नाव को पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए मन्नार ले जाया गया है। 
हिरासत में लिये गये मछुआरों की पहचान जोसफ पॉलराज (37), निटो (40), नागराज (45), इन्नासी (22), सुब्रमणि (35), मुनियासामी (48) और सत्यशीलन (25) के रूप में की गयी है। इस माह श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिये जाने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 24 जुलाई को पुडुकोट्टाई जिले के चार मछुआरों और 12 जुलाई को रामनाथपुरम जिले के छह मछुआरों के श्रीलंकाई नौसेना से हिरासत में लिया था। 
दोनों घटनाओं में एक-एक नौका भी जब्त की गयी थी। इस बीच रामनाथपुरम के सांसद के नवाज कनि ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मछुआरों की जल्द रिहाई और उनकी नौकाओं को छुड़ने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने श्री जयशंकर से श्रीलंकाई विदेश मंत्री से बातचीत कर मछली पकड़ने के अधिकारों से संबंधित मुद्दे का समाधान और तमिलनाडु के मछुआरों की आजीविका की रक्षा करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।