श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से जल सीमा में घुसने के लिए 86 भारतीयों को गिरफ्तार किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंका की नौसेना ने अवैध रूप से जल सीमा में घुसने के लिए 86 भारतीयों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने

श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।सेना ने पिछले पखवाड़े चार भारतीय नौकाओं पर सवार 21 भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था।
नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाक जलडमरूमध्य के पास समुद्री इलाके में विशेष गश्ती के दौरान नौसेना ने 11 भारतीय नौकाओं को पकड़ा जिस पर 86 लोग सवार थे। वे श्रीलंका की जल सीमा में घुसने का संदिग्ध रूप से प्रयास कर रहे थे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।