श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

श्रीलंकाई नौसेना ने 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जलसीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकड़ने को लेकर कम

श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जलसीमा में कथित तौर पर प्रवेश कर मछली पकड़ने को लेकर कम से कम आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया तथा उनकी नौका को जब्त कर लिया।

श्रीलंकाई नौसेना के एक बयान के मुताबिक, एक नौसैन्य जहाज ने अरिप्पु क्षेत्र से 16 समुद्री मील दूर द्वीप देश के जलक्षेत्र में ‘‘अवैध रूप से मछली पकड़ने’’ के लिए यह गिरफ्तारी की।

एक मछली ने बनाया दो मछुआरे भाइयों को रातों रात लखपति

नौसेना ने बताया कि गिरफ्तार किये गये मछुआरों को चिकित्सीय जांच के लिए नौसेना के एक अड्डे पर ले जाया गया। बाद में, उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया गया।

तमिलनाडु मत्स्यपालन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सभी मछुआरे तूतीकोरिन के रहनेवाले हैं।  उन्होंने बताया कि श्रीलंका के पुत्तलम की एक अदालत ने उन्हें तीन सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं भारत के मछुआरा संघों ने आरोप लगाया है कि श्रीलंकाई अधिकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए मछुआरों को जंजीरों में बांध कर अदालत ले गए।

दस अगस्त को भी श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की जल-सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की चार नौकाएं भी जब्त कर लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।