SpiceJet Flight : दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की करांची में इमरजेंसी लैंडिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SpiceJet Flight : दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की करांची में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से दुबई जा रहे विमान संख्या SG-11 की तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी

स्पाइसजेट के एक विमान की चौथे दिन के अंदर एक बार फिर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दिल्ली से दुबई जा रहे विमान संख्या SG-11 की तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे पहले 2 जुलाई को दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान के अंदर धुआं होने के चलते उसको वापस दिल्ली में इमरजेंसी लैंड कराया गया था।
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से दुबई जा रहा बोइंग 737 मैक्स विमान जब हवा में था तब विमान के बाएं टैंक में ईंधन की मात्रा में असामान्य कमी दिखना शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इसलिए, विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जब कराची हवाई अड्डे पर जांच की गई, तो बाएं टैंक से कोई रिसाव नहीं दिखा।

5 हजार फीट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट में दिखा धुआं, दिल्ली में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा, ‘‘पांच जुलाई, 2022 को स्पाइसजेट बी737 विमान की उड़ान एसजी-11 (दिल्ली-दुबई) को संकेतक लाइट में खराबी के कारण कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतरा और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।’’
बयान में कहा गया है, ‘‘कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई और विमान ने सामान्य लैंडिंग की। विमान में किसी भी अन्य खराबी की कोई सूचना नहीं है। यात्रियों को जलपान दिया गया है। अन्य विमान कराची भेजा जा रहा है जो यात्रियों को दुबई ले जाएगा।’’ पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान से संबंधित इस तरह की यह छठी घटना है। डीजीसीए सभी छह घटनाओं की जांच कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।