बोलीविया में कार्निवाल में गैस सिलेंडर में विस्फोट : छह लोगों की मौत, 28 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बोलीविया में कार्निवाल में गैस सिलेंडर में विस्फोट : छह लोगों की मौत, 28 घायल

NULL

ला पाज (बोलीविया) : ओरूरा शहर में चल रहे कार्निवाल के रास्ते में एक फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले के गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 28 अन्य घायल हो गये। बोलीविया की पुलिस ने उक्त जानकारी दी है। डिप्टी कमांडर फ्रेडी बीटनकर्ट ने बताया कि विस्फोट ओरूरा कार्निवाल में भागीदारों के प्रवेश करने की जगह के पास हुआ। गौरतलब है कि यह बोलीविया के सबसे महत्वपूर्ण आयोजनों में से एक है। विस्फोट कम से कम 50 मीटर तक बेहद प्रभावशाली रहा।

उनका कहना है कि पुलिस को लगता है कि गर्म तेल के कारण गैस चूल्हे का नॉब कमजोर हो गया, और इसी कारण सिलेंडर में विस्फोट हुआ। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर रोमेल राणा ने बताया कि विस्फोट में छह लोग मारे गये हैं और 28 लोग घायल हुए हैं। ओरूरा कार्निवाल में बोलीविया के अलावा पूरी दुनिया से लोग आते हैं। यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत स्थल का दर्जा दिया है।

 

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।