Shooting In America:गोलीबारी की एक घटना में 3 पुलिस अधिकारियों की मौत , 5 घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Shooting in America:गोलीबारी की एक घटना में 3 पुलिस अधिकारियों की मौत , 5 घायल

अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना घटना हुई। जिसमें में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

अमेरिका में गोलीबारी की एक घटना घटना  हुई। जिसमें में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। एलन (अमेरिका), दो जुलाई (एपी) अमेरिका के केंटुकी प्रांत में एक व्यक्ति ने पुलिस के एक दल पर गोलीबारी कर दी, जिसके कारण तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक जानकारी दी 
केंटुकी प्रांत के एलन शहर में बृहस्पतिवार रात यह घटना हुई, जिसके बाद पुलिस ने 49 वर्षीय आरोपी लांस स्टोर्ज़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस की टीम उसके घर वारंट देने गई थी।पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में एक आपातकालीन प्रबंधन अधिकारी भी घायल हो गया और पुलिस का एक कुत्ता मारा गया।फ्लॉयड काउंटी शेरिफ जॉन हंट ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि गोलीबारी में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।