जापान के सबसे लंबे समय तक PM पद पर रहने वाले व्यक्ति बने शिंजो आबे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जापान के सबसे लंबे समय तक PM पद पर रहने वाले व्यक्ति बने शिंजो आबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश में अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर बने

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देश में अब तक सबसे ज्यादा लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं लेकिन सेना को मजबूत करने के लिए संविधान में संशोधन का उनका महत्वाकांक्षी ल्क्ष्य अब तक पूरा नहीं हुआ है। बुधवार को आबे का इस पद पर बने हुए 2,887 दिन हो गए हैं। इससे पहले लंबे समय तक इस पद पर पूर्व प्रधानमंत्री तारा कतसूरा रह चुके हैं। वह 1901 से 1913 के बीच इस पद पर तीन बार प्रधानमंत्री बने थे।

INX मीडिया केस: चिदंबरम की जमानत याचिका पर SC का ईडी को नोटिस, 26 नवंबर को होगी अगली सुनवाई 

आबे का यह कार्यकाल कम से कम 2021 से पहले तक को नहीं ही खत्म होने जा रहा है और उसके बाद भी उनका कोई उत्तराधिकारी स्पष्ट रूप से नजर भी नहीं आ रहा। अब भी उनके कई काम अधूरे हैं, इस साल की शुरुआत में उनके मंत्रिमंडल में बदलाव हुआ था और उन्होंने उम्मीद जताई थी कि ‘‘वह नए देश के निर्माण की चुनौती पर काम करेंगे।’’ वह कई बार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद तैयार हुए जापान के संविधान में संशोधन की बात भी कह चुके हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।