शाहिद अफरीदी ने PoK को आजाद देश बनाने की वकालत की - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शाहिद अफरीदी ने PoK को आजाद देश बनाने की वकालत की

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद’ कर देना चाहिए और उनके मुल्क को यह क्षेत्र नहीं चाहिए, क्योंकि वह अपने ही चार प्रांतों को नहीं संभाल पा रहा है।

लंदन में छात्रों को संबोधित करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अफरीदी कहते सुने जा सकते हैं कि पाकिस्तान की कश्मीर में दिलचस्पी नहीं है और उनका मुल्क इसे भारत को देने के खिलाफ है, इसलिए क्षेत्र को आजादी दे दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहता हूं कि पाकिस्तान कश्मीर नहीं चाहता है। इसे भारत को भी मत दो। कश्मीर को आजाद कर दो। कम से कम इंसानियत तो बची रहेगी। लोगों को मरने नहीं दें।’’

NSUI सदस्य ने JNU प्रशासन पर नेहरू की जयंती पर ‘Facebook Live रोकने’ का लगाया आरोप

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। यह अपने चार प्रांतों को ही नहीं संभाल पा रहा है। सबसे बड़ी चीज है इंसानियत। लोग वहां पर मर रहे हैं जो दुखद है। किसी भी समुदाय में किसी की भी मौत होती है तो वह दुखद है।’’

अफरीदी की टिप्पणी के लिए उनकी सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखी आलोचना की गई है। उनकी टिप्पणी कश्मीर पर पाकिस्तान की आधिकारिक नीति से अलग है। बाद में क्रिकेटर ने सफाई दी कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से परे पेश किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय मीडिया मेरी टिप्पणियों को गलत तरीके से पेश कर रहा है। मैं अपने देश को लेकर भावुक हूं और कश्मीरियों के संघर्षों को बहुत महत्व देता हूं। इंसानियत बची रहनी चाहिए और उन्हें उनका हक मिलना चाहिए।’’

अफरीदी ने कहा, ‘‘ मेरी क्लिप अधूरी है और संदर्भ से परे है। मैंने जो पहले कहा था, वो गायब है। कश्मीर एक अनसुलझा विवाद है… इसका हल संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के तहत होना चाहिए। मैं हर पाकिस्तानी के साथ कश्मीर की आजादी के संघर्ष का समर्थन करता हूं। कश्मीर पाकिस्तान का है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।