सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ गवाही दी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ गवाही दी

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद

पाकिस्तान की एक आतंकवादी निरोधक अदालत में सात और गवाहों ने मुम्बई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण में उसकी संलिप्तता के बारे में शुक्रवार को गवाही दी।
 
लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने सईद और उसके करीबियों — हाफिज अब्दुल सलाम, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल को 11 दिसंबर को आतंकवाद के वित्त पोषण के आरोपों में अभ्यारोपित किया था। 
बृहस्पतिवार को पांच गवाहों ने सईद और उसके करीबी इकबाल के खिलाफ गवाही दी थी। 
अदालत के एक अधिकारी ने सुनवाई के बाद कहा, ‘‘ सात और गवाहों ने चार घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सईद और इकबाल की आतंकवाद के वित्तपोषण में संलिप्तता को लेकर उनके खिलाफ गवाही दी।’’ 
उन्होंने बताया कि सईद के वकीलों ने गवाहों से जिरह की। 
आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश अरशद हुसैन भुट्टा ने यह सुनवाई शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी। 
पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने जमात उद दवा के प्रमुख और इकबाल को उच्च सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। 
जमात उद दावा, लश्कर ए तैयबा से जुड़ा संगठन है जिसने 2008 में मुम्बई में हमला किया था। इस हमले में 166 लोगों की जान चली गयी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।