रूस के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने परमाणु युद्ध के खतरे को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने परमाणु युद्ध के खतरे को लेकर पश्चिमी देशों को चेताया

रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर बृहस्पतिवार

रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया।
मेदवेदेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी की धमकी देने वाले जर्मनी के एक मंत्री की आलोचना भी की।
मेदवेदेव ने एक वीडियो संदेश में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं।
परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, ‘‘नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है। हर दिन जब वे यूक्रेन को विदेशी हथियार प्रदान करते हैं, तो परमाणु युद्ध के कारण होने वाले सर्वनाश की स्थिति करीब आती है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।