एससीओ देशों ने ऑनलाइन आतंक रोधी अभ्यास को दिया अंजाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एससीओ देशों ने ऑनलाइन आतंक रोधी अभ्यास को दिया अंजाम

साइबर सुरक्षा से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने चीन में एक संयुक्त ऑनलाइन

साइबर सुरक्षा से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों के बीच शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) ने चीन में एक संयुक्त ऑनलाइन आतंक रोधी अभ्यास किया। इस कवायद के तहत ऑनलाइन स्तर पर आतंकवादी दुष्प्रचार के खिलाफ अभियान चलाया गया। 
चीनी शहर जियामेन में बृहस्पतिवार को यह अभियान शुरू किया गया। ऑनलाइन स्तर पर आतंकवादी दुष्प्रचार को रोकने के अभियान के तहत कई साइबर विशेषज्ञों ने इसके लिए रास्ते सुझाए। 
तीसरी बार इस तरह की रणनीति बनायी गयी। इससे पहले अक्टूबर 2015 और दिसंबर 2017 में भी इस तरह की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ था। 
एससीओ में भारत और पाकिस्तान भी सदस्य हैं। चीन के नेतृत्व वाला एससीओ आठ सदस्यीय आर्थिक और सुरक्षा संगठन है। वर्ष 2017 में भारत तथा पाकिस्तान को इसके सदस्य का दर्जा मिला। 
शंघाई सहयोग संगठन के संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।