सऊदी अरब में नियम बेहद सख्त है। जिस अपराध की हमारे देश में सजा सुनाई जाती है। उस अपराध के लिए यहां मौत दी जाती है। 15 नवंबर 2022 को सऊदी अरब में गुलजार खान नाम के एक पाकिस्तानी शख्स के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। बता दें इस सप्ताह गुलजार तीसरा पाकिस्तानी शख्स था।जिसे सऊदी में मौत की सजा मिली। बता दें पिछले 10 दिनों में 12 लोगों के सिर को धड़ से अलग कर मौत के घाट उतार दिया है। 1 सितंबर 2022 को सऊदी अरब पुलिस ने रियाद के एक वेयर हाऊस से करीब पांच करोड़ नशीली गोलियों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें 2 लोग पाकिस्तान और 6 सीरिया के थे। सऊदी प्रशासन ने तुरंत इस पर एक्शन लिया। इसके बाद दो महीने में गुलजार खान समेत 12 लोगों के खिलाफ कई मामलों में यहां की सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चला। 14 नवंबर को कोर्ट ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में इन सभी को दोषी पाते हुए मौत की सजा सुनाई।