यूरोप के 10 देशों में अवैध हाथी दांत की धड़ल्ले से बिक्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

यूरोप के 10 देशों में अवैध हाथी दांत की धड़ल्ले से बिक्री

उस जमाने के हाथी दांत से बने सामानों की वैध बिक्री के लिए आधिकारिक दस्तावेज होने जरूरी हैं।

यूरोप के 10 देशों में हाथी दांत की अवैध बिक्री होती पाई गई है, जोकि इसकी तस्करी में कटौती के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लंघन है। द गार्जियन की रपट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के अभियान समूह अवाज ने चार महीनों की अवधि में हाथी दांत से बने 109 सामानों की खरीदारी की, जो बेल्जियम, बुल्गारिया, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और ब्रिटेन से खरीदे गए थे।

समूह ने इन सामानों में हाथी दांत की जांच ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला में रेडियोकार्बन डेटिंग तकनीक से की। कुल सामानों के 20 फीसदी में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1990 के बाद से मारा गया था, जो कि हाथी दांत के वैश्विक कारोबार पर 1989 में लगाई गई रोक के बाद अवैध है।

कुल सामानों के तीन-चौथाई सामानों में इस्तेमाल किए गए हाथी दांत के लिए जानवरों को 1947 के बाद मारा गया है। उस जमाने के हाथी दांत से बने सामानों की वैध बिक्री के लिए आधिकारिक दस्तावेज होने जरूरी हैं। अवाज के अभियान निदेशक बर्ट वेंडर ने कहा, ‘यह बिना किसी शक के साबित करता है कि अवैध हाथी दांत से बने उत्पादों की बिक्री समूचे यूरोप में हो रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।