जहर देने के आरोपी रूसी जासूस कोवतुन का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जहर देने के आरोपी रूसी जासूस कोवतुन का निधन

रूसी जासूस दिमित्री कोवतुन का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन के अधिकारियों ने कोवतुन

रूसी जासूस दिमित्री कोवतुन का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। ब्रिटेन के अधिकारियों ने कोवतुन पर 2006 में पूर्व जासूस एलेक्जेंडर लितविनेनको को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था।
ब्रिटेन ने रूस के सांसद आंद्रेई लुगोवोई पर भी जहर देकर हत्या मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया था। लुगोवोई ने सोशल मीडिया पर कोवतुन के निधन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कोवतुन काफी समय से बीमार थे। रूसी मीडिया की खबरों में बताया गया कि कोवतुन पिछले कुछ समय से मास्को के एक अस्पताल में भर्ती थे।
ब्रिटेन की जांच में पाया गया था कि कोवतुन और लुगोवोई ने जहर देकर लितविनेनको की हत्या की और आरोप लगाया था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस अभियान को मंजूरी दी थी। यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के जांच नतीजों का समर्थन किया था। रूस ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।