PM Modi Birthday : पीएम मोदी को जन्मदिन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM Modi Birthday : पीएम मोदी को जन्मदिन से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दी शुभकामनाएं

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने ‘‘प्रिय मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को उनके जन्मदिन से पहले ‘‘शुभकामनाएं’’ दीं। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर वार्ता की।
प्रधानमंत्री मोदी एससीओ के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में हैं। मोदी शनिवार को 72 साल के हो जाएंगे। इस साल फरवरी में यूक्रेन संघर्ष छिड़ने के बाद अपनी पहली मुलाकात में पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं।
पुतिन ने कहा, ‘‘मैं भारत को शुभकामनाएं देना चाहूंगा। मुझे पता है कि कल मेरे प्यारे दोस्त, आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। रूसी परंपरा के तहत हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं। इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता।’’
रूसी राष्ट्रपति पुतिन (69) ने कहा, ‘‘लेकिन मैं चाहता हूं कि आप यह जान लें कि हम इस बारे में जानते हैं…और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं। हम मित्र राष्ट्र भारत को शुभकामनाएं देते हैं और हम आपके नेतृत्व में भारत की समृद्धि की कामना करते हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।