रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में इस सप्ताहांत 36 घंटे के संघर्ष विराम का दिया आदेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में इस सप्ताहांत 36 घंटे के संघर्ष विराम का दिया आदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी रूढ़िवादी क्रिसमस की छुट्टी के लिए इस सप्ताहांत यूक्रेन में मास्को के

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी रूढ़िवादी क्रिसमस की छुट्टी के लिए इस सप्ताहांत यूक्रेन में मास्को के सशस्त्र बलों को 36 घंटे के संघर्ष विराम का बृहस्पतिवार को आदेश दिया। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी।
यह आदेश रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख पैट्रिआर्क किरिल के प्रस्ताव के बाद आया है।
रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू को संबोधित पुतिन का यह आदेश क्रेमलिन की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है।
इस आदेश के अनुसार इस तथ्य के आधार पर कि बड़ी संख्या में रूढ़िवादी नागरिक युद्ध क्षेत्रों में रहते हैं, हम यूक्रेनी पक्ष से संघर्ष विराम की घोषणा करने का आह्वान करते हैं।
रूसी ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को इस सप्ताहांत यूक्रेन में 36 घंटे के क्रिसमस संघर्ष विराम का आह्वान किया, लेकिन उनकी अपील से लगभग 11 महीने पहले रूसी हमले के साथ शुरू हुए युद्ध को रोकने में कोई सफलता मिलने की संभावना नहीं दिख रही है।
पैट्रिआर्क किरिल ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर से शनिवार मध्यरात्रि तक युद्धविराम का सुझाव दिया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति के सलाहकार माईखाइलो पोडोलीक ने किरिल के आह्वान को खारिज कर दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 25 दिसंबर से पहले रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन रूस ने इसे अस्वीकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।