रूस की सैन्य डिपो में आग लगी, 12 घायल, एक लापता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस की सैन्य डिपो में आग लगी, 12 घायल, एक लापता

साइबेरिया के एक सैन्य डिपो में शक्तिशाली धमाके में 12 लोग घायल हो गये जबकि एक लापता है।

मास्को : साइबेरिया के एक सैन्य डिपो में शक्तिशाली धमाके में 12 लोग घायल हो गये जबकि एक लापता है। इस घटना के कारण 16,500 लोगों को अपने घर छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा। रूस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आपातकाल मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी साइबेरिया के क्रास्नोयारस्क क्षेत्र के अचिनस्क शहर के पास सैन्य विस्फोटक सामग्री डिपो में सोमवार को आग लगने के बाद 9,533 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और करीब सात हजार लोग खुद से बाहर आ गये। 

अनुच्छेद 370 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने मंगलवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया

आग लगने के बाद बड़े धमाके हुए जिससे आसमान में धुएं का गुबार छा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 12 लोग घायल हैं जबकि एक लापता हुआ है जिसके मारे जाने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।