रूस के जांचकर्ताओं ने गोलीबारी में शामिल यूक्रेन के खिलाफ दर्ज किये 2,900 आपराधिक मामले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस के जांचकर्ताओं ने गोलीबारी में शामिल यूक्रेन के खिलाफ दर्ज किये 2,900 आपराधिक मामले

रूस के जांचकर्ताओं ने डोनबास में गोलीबारी में शामिल यूक्रेन के खिलाफ 2014 से अब तक 2,900 से

रूस के जांचकर्ताओं ने डोनबास में गोलीबारी में शामिल यूक्रेन के खिलाफ 2014 से अब तक 2,900 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। रूसी जांच समिति के प्रमुख अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने स्पूतनिक को शनिवार को यह जानकारी दी। बैस्ट्रीकिन ने कहा, इस दौरान (2014) से यूक्रेन के सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के प्रतिनिधि, कट्टरपंथी राष्ट्रवादी संघों के सदस्य, साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि सहित 716 लोगों के खिलाफ 2,912 आपराधिक मामले शुरू किए हैं।’’ उन्होंने बताया कि देश में यूक्रेन के खिलाफ सामान्य आपराधिक मामलों की संख्या करीब 1,284 दर्ज की गयी है। 
बैस्ट्रीकिन ने स्पूतनिक को बताया कि यूक्रेन ने भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री और हथियारों का उपयोग करके, यहां के नागरिकों के बुनियादि ढांचों पर हमला किया है, जिससे बड़ संख्या में लोग मारे गए। इसके अलावा, कई इमारतें नष्ट हो गईं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।