ट्रंप प्रशासन के आदेश के बाद रूसी दूतावास को किया बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ट्रंप प्रशासन के आदेश के बाद रूसी दूतावास को किया बंद

NULL

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के आदेश के बाद रूस ने सैन फ्रांसिस्को स्थित अपने वाणिज्य दूतावास और न्यूयार्क तथा वाशिंगटन में दो कार्यालयों को बंद कर दिया और अमेरिका ने अब इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।

अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने रूस से दो दिनों के भीतर अपने दफ्तर बंद करने को कहा था। रूस के इस कदम से कुछ ही दिन पहले ट्रंप प्रशासन ने मास्को से उसके तीन राजनयिक परिसर बंद करने के लिए कहा था। अमेरिका का यह निर्देश दरअसल मास्को के पिछले माह के उस फैसले की प्रतिक्रिया है, जिसमें उसने रूस में अमेरिकी राजनयिक कर्मचारियों की संख्या को कुछ सौ तक सीमित करने की बात कही थी।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूसी दावे सही नहीं हैं और अमेरिकी अधिकारी तीनों इमारतों से रूसी दूतावास के कर्मचारियों के निकलने तक उन लोगों के साथ थे। विदेश मंत्रालय की ओर से आज संवाददताओं को ईमेल किए गए बयान में अधिकारी ने नाम उजागर किए बिना कहा, ये जांचें केंद्रों की सुरक्षा के लिए और यह पुष्टि करने के लिए की गई थीं कि रूसी सरकार ने परिसर खाली कर दिया है।

बता दे कि रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वह सैन फ्रैंसिस्को में रूस का वाणिज्य दूतावास और वॉशिंगटन और न्यू यॉर्क में रूसी मिशनों को बंद करेगा। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा था कि मॉस्को अमेरिका की ओर से उठाए गए शत्रुतापूर्ण कदम का कठोर जवाब देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।