रूस प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए पहुंचा इस्तांबुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए पहुंचा इस्तांबुल

रूस का प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल

रूस का प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के साथ शांति वार्ता के लिए सोमवार को तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल पहुंचा है। ये सूचना सीएनएन तुर्क प्रसारक ने दी। उन्होंने कहा, रूस के प्रतिनिधियों को लेकर विमान अतातुर्क हवाई अड्डे पर उतरा, जो विशेष रूप से राजनयिक मिशनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
हर संभव तरीके से योगदान देना जारी रखेगा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा, वार्ता मंगलवार सुबह शुरू होने की उम्मीद है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने इस्तांबुल में अगले दौर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति व्यक्त की। एर्दोगन ने आगे कहा कि तुर्की इस प्रक्रिया के दौरान हर संभव तरीके से योगदान देना जारी रखेगा। अब तक, रूस और यूक्रेन ने बेलारूस में तीन दौर की वार्ता की है और उनका चौथा सत्र एक वीडियो कॉन्फ्रें स के जरिए हुआ था।
युद्ध को समाप्त करने के वास्ते राजनीतिक वार्ता
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ‘‘यूक्रेन में मानवीय संघर्ष विराम’’ की संभावित व्यवस्थाओं का पता लगाने के लिए एक पहल की है, ताकि अत्यंत आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की जा सके और एक महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने के वास्ते राजनीतिक वार्ता के लिए एक मार्ग प्रशस्त किया जाए।
गुतारेस ने सोमवार को कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के विश्वव्यापी मानवीय अभियानों के प्रमुख अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम की संभावना का पता लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि ग्रिफिथ्स पहले ही इस संबंध में कुछ कदम उठा भी चुके हैं। गौरतलब है कि 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दो मार्च और 24 मार्च को तत्काल युद्ध समाप्त करने का आह्वान किया था। गुतारेस ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘संयुक्त राष्ट्र के लिए यह पहल करने’’ का वक्त है।
महासचिव ने कहा कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण करने के बाद से, ‘‘ हजारों लोगों की बेवजह जान गई, करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए…मकान, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे तबाह किए गए और दुनिया भर में खाद्य सामग्री की कीमतें आसमान छू रही हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।