भारत की रक्षा क्षमता बढाने के लिए हर संभव मदद देगा रूस : सेर्गेई शोइज्ञू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत की रक्षा क्षमता बढाने के लिए हर संभव मदद देगा रूस : सेर्गेई शोइज्ञू

राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया कि रूस भारत की रक्षा क्षमता बढाने और उसे उन्नत तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी

रूस के रक्षा मंत्री जनरल सेर्गेई शोइज्ञू ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आश्वस्त किया कि रूस भारत की रक्षा क्षमता बढाने और उसे उन्नत तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी हासिल करने में हर संभव मदद देगा। रूसी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के साथ मास्को में सेना और सैन्य तकनीकी सहयोग पर 19 वें भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की बैठक में यह आश्वासन दिया। 
दोनों रक्षा मंत्रियों ने बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। श्री सिंह तीन दिन की यात्रा पर रूस गये हुए हैं। जनरल शोइज्ञू ने श्री सिंह का स्वागत करते हुए भारत को विशेष सामरिक रक्षा सहयोगी करार दिया। 

प्रियंका का PM मोदी पर तंज, कहा-विदेशों में जाकर ‘सब चंगा सी’ कहने पर सब ठीक नहीं हो जाएगा

लखनऊ में अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाली रक्षा प्रदर्शनी में रूस की विशेष भागीदारी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए जनरल सेर्गेई ने कहा कि रूस की ओर से प्रदर्शनी में व्यापक हिस्सेदारी की जायेगी। दोनों रक्षा मंत्रियों ने मंगलवार को मास्को में ही हुए भारत रूस रक्षा उद्योग सम्मेलन के परिणामों को सार्थक बताया। रूस ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध कलाशिनीकोव ए के 203 राइफलों के भारत में विनिर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम भारत-रूस राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड को चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गयी हैं। 
1573052855 rj1200
रूस ने आतंकवाद से निपटने में भारत को अपने समर्थन को दोहराते हुए कहा कि वह क्षेत्र में भारत की सुरक्षा प्राथमिकता को महत्व देता है। रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस भारत की रक्षा क्षमता बढाने के लिए उसे अत्याधुनिक तथा उन्नत प्रौद्योगिकी हासिल करने में मदद करेगा। दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों की टीमों को सैन्य साजो सामान के परस्पर आदान प्रदान से संबंधित समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से काम करने को कहा। 
रूसी रक्षा मंत्री ने श्री सिंह को द्वितीय विश्व युद्ध की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर रूस की सेना परेड में भारतीय सेना के दस्ते की भागीदारी का अनुरोध किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन इस परेड में आने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी को पहले ही निमंत्रण दे चुके हैं। श्री सिंह ने आश्वस्त किया कि भारतीय सेना का दस्ता इस परेड में शामिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।