रूस पता लगाएगा कि क्या अमेरिकी वाकई चांद पर गए थे - रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस पता लगाएगा कि क्या अमेरिकी वाकई चांद पर गए थे – रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख

रूस और अमरीका के बीच एक नया विवाद शुरू हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा

रूस और अमरीका के बीच एक नया विवाद शुरू हो गया है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस चांद पर जाने वाले रूस के प्रस्तावित मिशन का काम यह सत्यापित करना होगा कि क्या सच में अमरीकी अंतरिक्ष यात्री चांद पर गए हैं।

अमेरिका ने 1969 के जुलाई महीने में यह दावा किया था कि भले ही रूस ने अंतरिक्ष में अपना यान पहले भेजा हो लेकिन चांद की धरती पर पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उतरे थे। फिर लंबे समय के लिए इस बात पर बहस छिड़ गई कि क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? दरअसल, नासा ने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान के लैंड करने की जो तस्वीरें सार्वजनिक की थी उन्हें नासा के विरोधियों ने कभी नहीं स्वीकारा।

Facebook अगले 3 साल में 50 लाख लोगों को देगा Digital ट्रेनिंग

उसके बाद से लेकर आज तक नासा के उस मिशन पर सवालिया निशान लगाए जाते रहे हैं। अब रूस की रोस्कॉस्मोस स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने इस सवाल का जवाब तलाशने की बात कही है। वे कहते हैं कि वे दुनिया को बताना चाहते हैं कि आखिर सच क्या था। क्या वाकई नासा का अंतरिक्ष यान लगभग 50 साल पहले चंद्रमा पर उतरा था या फिर नहीं?

रूस की रोस्कोसमोस अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि चांद पर जाने वाले रूस के प्रस्तावित मिशन का काम यह सत्यापित करना होगा कि क्या वास्तव में अमेरिकी चांद पर पहुंचे हैं।

nasa2

दिमित्री रोगोजिन ने शनिवार को ट्वीटर पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि हमने यह सत्यापित करने के लिए एक उपकरण तैयार किया है कि वे (अमेरिकी) वहां गए भी थे या नहीं।

रोगोजिन उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया था कि नासा करीब 50 साल पहले क्या वास्तव में चांद पर गया था या नहीं। रूस में नासा के चांद मिशनों को लेकर संदेह आम है।

सोवियत संघ ने 1970 के दशक के मध्य में अपने चंद्र कार्यक्रम को छोड़ दिया था क्योंकि चांद पर भेजे जाने वाले चार प्रयोगात्मक रॉकेटों में विस्फोट हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 13 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।