युद्ध के चलते रूस पर लगाया जाएंगा प्रतिबंध, EU ने कहा- Russia के कोयले और तेल के आयातों को करेंगे खत्म - Punjab Kesari
Girl in a jacket

युद्ध के चलते रूस पर लगाया जाएंगा प्रतिबंध, EU ने कहा- Russia के कोयले और तेल के आयातों को करेंगे खत्म

यूरोपीय संघ की योजना रूस के सबसे बड़े ऋणदाता स्बरबैंक और अन्य रूसी वित्तीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने

यूरोपीय संघ की योजना रूस के सबसे बड़े ऋणदाता स्बरबैंक और अन्य रूसी वित्तीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की है। हालांकि, यह सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा हैं।
अमेरिका ने रूस पर लगाए थे प्रतिबंध
आगामी छठे दौर के प्रतिबंधों के बारे में पूछे जाने पर वॉन डेर लेयेन ने बिल्ड एम सोनटैग को बताया, हम बैंकिंग क्षेत्र खासतौर से स्बरबैंक के बारे में सोच रहे हैं, जो रूसी बैंकिंग क्षेत्र का 37 प्रतिशत हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  अनुसार, अमेरिका ने अप्रैल में पहले स्बरबैंक और एक अन्य रूसी ऋणदाता, अल्फा बैंक पर गंभीर प्रतिबंध लगाए थे। यूके ने स्बरबैंक और 2022 के अंत तक रूसी कोयले और तेल के सभी आयातों को समाप्त करने के लिए मंजूरी दे दी है।
EU भी रूस पर लगाने जा रहा है प्रतिबंध
जानकारी के मुताबिक, यूरोपीय संघ ने अब तक स्बरबैंक और एक अन्य बड़े रूसी ऋणदाता, गैजप्रोमबैंक को बख्शा हुआ था, क्योंकि वे रूसी तेल और गैस के भुगतान के लिए मुख्य मार्ग हैं।अपने पांचवें दौर के दंड में यूरोपीय संघ ने कई प्रतिबंधों की घोषणा की थी, जिसमें चार बैंकों पर पूर्ण लेनदेन प्रतिबंध शामिल था, जो रूस के बैंकिंग क्षेत्र के 23 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।