रूस vs यूक्रेन : ब्रिटिश रक्षा सचिव ने दिया बयान, यूक्रेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है ब्रिटेन

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ‘बेन वालेस’ ने बयान

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विवाद के बीच ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ‘बेन वालेस’ ने बयान दिया है कि, उनका देश यूक्रेन के लिए अपना समर्थन जारी रखने कि लिए तैयार है। वालेस ने मंगलवार को कीव (यूक्रेन) में बातचीत के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्री ‘ओलेक्सी रेजनिकोव, के साथ संयुक्त बयान में कहा, ब्रिटेन यूक्रेन के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और समर्थन करने के लिए अपने लंबे समय से द्ंढ संकल्प को जारी रखेगा।
समझौतें के तहत यूक्रेन नौसेना को ताकतवर बना रहा है ब्रिटेन
कीव में रेजनिकोव और वालेस ने बयान में कहा कि, पिछले हफ्ते उनके देशों की सरकारों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो यूक्रेन के सशस्त्र बलों के नौसेना बलों की क्षमताओं को विकसित करने के लिए संयुक्त परियोजनाओं पर प्रगति जारी रखेगा। इस समझौते के बाद जून में यूक्रेन, यूके और ब्रिटिश उद्योग के प्रतिनिधियों के बीच एक और समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य यूक्रेन की नौसैनिक क्षमताओं को बढ़ावा देना है। बयान में कहा गया है कि, यूक्रेन और यूके, जो सुरक्षा और रक्षा में रणनीतिक साझेदार हैं, अपने सामान्य मूल्यों और स्वतंत्रता की रक्षा में ‘सतर्क और एकजुट’ हैं। 
ब्रिटेन 2014 से कर रहा है यूक्रेन की मदद
वालेस एक दिवसीय कार्य यात्रा के लिए मंगलवार को कीव पहुंचे थे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति ‘वलोडिमिर जेलेंस्की’ के साथ भी बातचीत की। गौरतलब है कि, 2014 में शुरू हुए पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के मद्देनजर ब्रिटेन ने कीव को सहायता प्रदान की थी। 2015 में, ब्रिटेन ने यूक्रेनी अधिकारियों के अनुरोध के बाद यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑपरेशन ऑर्बिटल शुरू किया था। अब तक, ब्रिटिश सशस्त्र बलों ने द्विपक्षीय सैन्य सहयोग के हिस्से के रूप में 20 हजार से अधिक यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।