Russia Ukraine War: यूक्रेन का सफाया करना चाहते हैं पुतिन, बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति पर लगाया 'नरसंहार' का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Russia Ukraine War: यूक्रेन का सफाया करना चाहते हैं पुतिन, बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति पर लगाया ‘नरसंहार’ का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में नरसंहार के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से आक्रामक युद्ध जारी हैं। जिसमें  व्लादिमीर पुतिन अपनी उग्रवादी नीति के चलते युक्रेन को पूरी तरह से बर्बाद कर देना चाहता हैं। इसी मुद्दे को लेकर महशक्ति अमेरिका ने रूस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पुतिन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया हैं। क्योंकि इस युद्ध ने  कई परिवार वालों ने अपने परिजनों को खो दिया हैं। हालांकि, अमेरिका ने रूस पर पहले से ही कड़े प्रतिबंध लगा रखे हुए हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में नरसंहार के लिए जिम्मेदार ठहराया हुए  कहा है कि रूस के द्वारा यूक्रेन पर किये नरसंहार के सबूत मिलते जा रहे हैं।
बाइडन बोले- रूस यूक्रेन को करना चाहता है बर्बाद
रूस यूक्रेन संकट को नरसंहार घोषित करने के लिए पर्याप्त सबूत होने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, “यह स्पष्ट हो गया है कि व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेनी होने के विचार को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. सबूत बढ़ रहे हैं. पिछले सप्ताह की तुलना में यह अलग दिखता है.” उन्होंने कहा, “यूक्रेन में रूसियों ने जो भयानक काम किया है, उसके बारे में और अधिक सबूत सामने आ रहे हैं.
पुतिन पश्चिमी देशों से मजबूत करेंगे संबंध
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों के व्यापक प्रतिबंधों के बीच रूस-बेलारूस संबंधों को मजबूत बनाना और भी महत्वपूर्ण हो गया हैचीन की संवाद समिति शिन्हुआ के मुताबिक पुतिन और बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को रूस के पूर्वी हिस्से में स्थित अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र में आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों देश अपने विकास को रोकने या वैश्विक अर्थव्यवस्था को खुद को अलग-थलग करने की किसी भी कोशिश का संयुक्त रूप से विरोध करेंगे।
कानूनी प्रक्रिया से होगा सब कुछ
बाइडन की तरफ से ये बयान आइओवा में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाइडन ने माना था कि उन्‍होंने यूक्रेन में जो कुछ हुआ है उसको नरसंहार की संज्ञा दी है। बाइडन का कहना था कि ये कानूनी प्रक्रिया के तहत तय होगा कि रूस ने जो कुछ यूक्रेन में किया वो अंतरराष्‍ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।