रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU, कीव की ओर बढ़ रहा है रूसी सैनिकों का काफिला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन को 70 फाइटर जेट देगा EU, कीव की ओर बढ़ रहा है रूसी सैनिकों का काफिला

रूसी सेना करीब 64 मील के काफिले के साथ कीव की तरफ बढ़ रही है। इस काफिले में

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की स्थिति भीषण होती जा रही है। रूसी सेना करीब 40 मील के काफिले के साथ कीव की तरफ बढ़ रही है। इस काफिले में रूस के टैंक और अन्य सैन्य वाहन शामिल हैं। किसी भी वक़्त रूस कीव पर हमला कर सकता है। वहीं यूरोपीय संघ (European Union) यूक्रेन की मदद के लिए आगे आया है। 
रूसी सेना के 64 KM लंबे काफिले ने कीव की तरफ किया कूच
यूक्रेन एयर फोर्स ने बताया है कि यूक्रेन को EU की तरफ से 70 फाइटर जेट दिए जाएंगे। इसमें बुलगारिया 16 MiG-29 और 14 Su-25 देगा। वहीं पोलैंड 28 MiG-29 और स्लोवाकिया 12 MiG-29 देगा। सैटेलाइट तस्वीरों में रूस के 64 किलोमीटर लंबे सैन्य काफिले को यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ते हुए दिखाया गया है। 
अमेरिकी टेक्नोलॉजी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि रूसी सैन्य काफिला कीव के उत्तर से आगे बढ़ रहा है। यह पहले बताए गए आंकड़े (27 किमी) की तुलना में काफी लंबा है। इस विशाल काफिले में बख्तरबंद वाहन, टैंक, तोपखाने और सहायक वाहन शामिल हैं। काफिला कीव के केंद्र से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर था।
यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर रूस की एयर स्ट्राइक
रूसी सेना ने यूक्रेन के मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए बहुत बड़ा हमला किया। रूस ने खारकीव और कीव के बीच स्थित ओख्तिरका शहर में मिलिट्री बेस पर ज़ोरदार हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। मिलिट्री बेस के साथ कई इमारतें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।