Russia-Ukraine War: यूक्रेन को अमेरिका देगा लंबी दूरी के मिसाइल हमलों की अनुमति : रूस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Russia-Ukraine War: यूक्रेन को अमेरिका देगा लंबी दूरी के मिसाइल हमलों की अनुमति : रूस

Russia-Ukraine War: मॉस्को को डर सता रहा है कि अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी के मिसाइल हमले की अनुमति दे सकता है। क्रेमलिन ने चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन कीव को ऐसी परमिशन देता है तो रूस भी उसी के मुताबिक जवाब देगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी बुधवार को यूक्रेन पहुंचे। मॉस्को ने आरोप लगाया है कि यह यात्रा कीव को लंबी दूरी की अमेरिकी मिसाइलों के जरिए रूस पर हमला करने की अनुमति देने का हिस्सा है।

रूस के प्रवक्ता ने की पुष्टि

क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने बुधवार को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा, सबसे अधिक संभावना है कि ये फैसले पहले ही लिए जा चुके हैं। रूस की समाचार एजेंसी ने पेस्कोव के हवाले से कहा, फिलहाल, मीडिया पहले से लिए गए निर्णय को औपचारिक रूप देने के लिए सूचना अभियान चला रहा है। यूक्रेन अपने सहयोगियों पर दबाव डाल रहा है कि वे रूसी क्षेत्र में और भीतर हमला करने में सक्षम उन्नत हथियार मुहैया कराएं। यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल ने ब्रिटिश विदेश मंत्री के साथ अपनी बैठक के दौरान इस अपील को दोहराया।

यूक्रेनी पीएम की बाइडेन से अपील

शम्यहाल ने कहा, हमें उम्मीद है कि हमारे दुश्मन के क्षेत्र पर हमले के लिए लंबी दूरी के उपकरण पहुंच जाएंगे और हमें मिल भी जाएंगे। मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने दलील दी कि कीव को रूस में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए। यूक्रेनी पीएम ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों से ‘यूक्रेनी नागरिकों की सुरक्षा’ बढ़ेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पुष्टि की है कि उनका प्रशासन रूसी क्षेत्र में यूक्रेनी हमलों पर प्रतिबंध हटाने पर काम कर रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।