अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पदन पर रूस, भारत सकारात्मक : लावरोव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पदन पर रूस, भारत सकारात्मक : लावरोव

रक्षा संबंधों का दायरा और अधिक बढ़ाने तथा अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पादन पर सकारात्मक विचार साझा

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से वार्ता के बाद बुधवार को कहा कि रूस एवं भारत अपने रक्षा संबंधों का दायरा और अधिक बढ़ाने तथा अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पादन पर सकारात्मक विचार साझा करते हैं। 
लावरोव ने अपनी बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी भारतीय विदेश मंत्री के साथ सार्थक और उपयोगी बातचीत हुई है। 
विदेश मंत्री बनने के बाद जयशंकर रूस की अपनी पहली यात्रा पर हैं। लावरोव के हवाले से रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास ने कहा, ‘‘हम सैन्य प्रौद्योगिकी सहयोग के सकारात्मक विचार साझा करते हैं। इसमें अत्याधुनिक हथियार प्रणाली के संयुक्त उत्पादन का दायरा बढ़ाने की संभावना भी शामिल है।’’ 
उन्होंने यह भी कहा कि व्लादीवोस्तोक में अगले हफ्ते पूर्वी आर्थिक मंच (ईईएफ) के बाद भारत के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग बढ़ने की भी मास्को उम्मीद करता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शरीक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।