रोहिंग्या समुदाय : सू की ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राष्ट्रहित से समझौता नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रोहिंग्या समुदाय : सू की ने तोड़ी चुप्पी, कहा-राष्ट्रहित से समझौता नहीं

NULL

रोहिंग्या समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा को लेकर चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनका देश ऐसी आलोचनाओं से डरने वाला नहीं है और किसी भी स्थिति में देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया जा सकता।

Rohingya Muslims 2

सुश्री सू की ने कहा कि म्यांमार ने राखिने प्रांत में शांति स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की लेकिन रोहिंग्या समुदाय लोगों ने पुलिस वालों और बेगुनाह लोगों पर हमले किए। म्यांमार आतंकवाद से लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बेघर हुए लोगों के लिए हमें दुख है और सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान अगर किसी तरह के मानवाधिकार उल्लंघन हुआ है तो इसकी जांच कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Suu Kyi rohingyas

देश भर से खदेड़े जा रहे रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर सुश्री सू की ने कहा कि 70 साल से देश को शांति और स्थिरता की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि राखिने प्रांत में शांति स्थापना के लिए एक समिति बनाई गई है जिसकी अगुआई के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि म्यांमार अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं से डरता नहीं है लेकिन राखिने के लोगों को हुई परेशानी का हमें खेद है।

Suu kyi

Source

चीन ने भी देश के सुरक्षा हितों के संरक्षण की कोशिशों और राखिने प्रांत में हाल में हुई हिंसक घटनाओं के खिलाफ म्यांमार की कार्रवाई का समर्थन किया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान जारी करके बताया कि विदेश मंत्री वांग यी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को संयुक्त राष्ट्र में आयोजित एक बैठक के दौरान कहा कि म्यांमार ने अपने देश की सुरक्षा के लिए जो भी कदम उठाया है, चीन उसका समर्थन करता है।

rohingya muslim 1

Source

गौरतलब है कि पश्चिमी म्यांमार के राखिने प्रांत में गत 25 अगस्त को रोहिंग्या विद्रोहियों के पुलिस चौकियों तथा सेना के शिविरों पर हमले करने के बाद से उनके खिलाफ शुरू हुई हिंसक कार्रवाई अब भी जारी है। इन हमलों में करीब 12 लोगों की मौत हुई थी। हिंसक कार्रवाई के कारण म्यांमार से अब तक चार लाख से अधिक रोहिंग्या बांग्लादेश पलायन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।