भारत और फ्रांस के बीच संबंध असाधारण रूप से अच्छे : फ्रांसीसी राजदूत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत और फ्रांस के बीच संबंध असाधारण रूप से अच्छे : फ्रांसीसी राजदूत

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शनिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध असाधारण

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शनिवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध असाधारण रूप से अच्छे और भरोसेमंद हैं। उनका यह बयान गोवा में नौसैन्य अभ्यास ‘वरुण’ के समापन के एक दिन बाद आया।
वह फ्रांस के विमानवाहक पोत चार्ल्स डी गॉल में बोल रहे थे, जिसने यहां 16 जनवरी से शुरू हुए भारत-फ्रांस नौसैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया।
लेनैन ने कहा, ‘भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंध असाधारण रूप से अच्छे और भरोसेमंद हैं। हम समान मूल्य रखने वाले देश हैं। दोनों देश रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बहुत से उपकरणों का सह-उत्पादन कर सकते हैं।’
‘वरुण’ के बारे में राजदूत ने कहा कि भारत और फ्रांस अभ्यास की 30 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और ‘हर संस्करण नौसेनाओं के बीच अधिक विश्वास और व्यक्तिगत क्षमताओं को दर्शाता है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।