रूस और यूक्रेन के 70 कैदियों को लेकर मॉस्को और कीव पहुंचे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रूस और यूक्रेन के 70 कैदियों को लेकर मॉस्को और कीव पहुंचे

कैदियों के रिश्तेदार मॉस्को से आने वाले इस विमान का स्वागत करने बोरिसपिल पहुंचे थे। पूर्व हास्य कलाकार

कैदियों की ऐतिहासिक अदला-बदली में शामिल विमान रूस और यूक्रेन के 70 कैदियों को लेकर शनिवार को क्रमश: मॉस्को और कीव में उतरे जहां यूक्रेन के नेता ने पूर्व कैदियों को निजी तौर पर बधाई दी। 
यूक्रेन के कैदियों को लेकर जब विमान कीव के बोरिसपिल हवाईअड्डे पर पहुंचा तब उनके रिश्तेदारों की खुशियां देखते ही बन रही थीं। फिल्मकार ओलेग सेंटसोव ने कहा कि वह घर लौट कर खुश हैं। 
उन्होंने कहा, “ हमारे लिए लड़ने वाले सभी लोगों का मैं शुक्रिया करता हूं।” यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और पूर्व कैदियों के रिश्तेदार मॉस्को से आने वाले इस विमान का स्वागत करने बोरिसपिल पहुंचे थे। पूर्व हास्य कलाकार को कैदियों को गले लगाते देखा गया। 
रूसी सरकारी चैनल पर विमान को रूसी कैदियों को लेकर मॉस्को के नुकोवो हवाईअड्डे पर उतरते हुए देखा गया। रूस के मानवाधिकार लोकपाल तातयाना मोसकालकोवा ने रूसी चैनल पर कहा कि 70 लोगों की अदला-बदली की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।