प्रिंसटन विश्वविद्यालय में छात्रों से रूबरू हुए राहुल, बोले- भारत-चीन तय करेंगे दुनिया का नया रूप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रिंसटन विश्वविद्यालय में छात्रों से रूबरू हुए राहुल, बोले- भारत-चीन तय करेंगे दुनिया का नया रूप

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि भारत और चीन के प्रदर्शन से यह निर्धारित होगा कि दुनिया आधारभूत रूप से किस तरह नया रूप लेगी। प्रिंसटन विश्वविद्यालय में छात्रों से रूबरू होते हुए गांधी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच गहरा तालमेल है। गांधी ने कहा, बड़ी संख्या में दो तरह का प्रवास हो रहा है – पहला पूरी तरह स्वतंत्र है और दूसरा पूर्णत: नियंत्रित। प्रशासन का ताना बाना इससे अलग-अलग तरीके से निपटता है।

US rahul

भारत और चीन दो बड़े देश हैं जो खेती करने वाले देशों से आधुनिक शहरी मॉडल देश बन रहे हैं और यह विश्व जनसंख्या का बड़ा हिस्सा है। उन्होंने कहा, कैसे ये दोनों देश मूल रूप से दुनिया को नया आकार देने जा रहे हैं। मुझे यह नहीं कहना कि चीन लोकतांत्रिक है या नहीं। उन्होंने अपना रास्ता चुना है और हमने अपना रास्ता चुना है। गांधी ने कहा, दुनिया के दो सबसे बड़ी आबादी वाले देशों के बीच सहयोग और प्रतिस्पर्धा है।

हमें यह देखना है कि कैसे हम रोजगार लाएं। असल में हमें चीन से मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन वन बेल्ट, वन रोड (ओबीओआर) परियोजना के जरिए अपना रास्ता बना रहा है। उन्होंने कहा, चीन की दुनिया की तरफ एक खास दूरदृष्टि है। यह बहुत स्पष्ट है। उनके नजरिए से यह बहुत शक्तिशाली दूरदृष्टि है। गांधी ने भारत को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, क्या भारत के पास भी ऐसी ही दूरदृष्टि है? वह दूरदृष्टि कैसी है? हमारे और उनके बीच कितना सहयोग होने जा रहा है? ये कुछ मूल सवाल हैं?

लेकिन जिस बात का पता होना चाहिए वह है कि चीन असीम शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और हमें इसके साथ काम करना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि रोजगार उत्पन्न करने और शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिका और भारत के बीच सहयोग के लिए बहुत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि दोनों देशों के बीच गहरा तालमेल है। ऐतिहासिक रूप से भारत ने संबंधों में संतुलन बनाए रखा है।

भारत के चीन और रूस से भी संबंध रहे हैं। उसके अमेरिका और दोनों देशों से संबंध रहे हैं। मेरे लिए अमेरिका के साथ कूटनीतिक संबंध महत्वपूर्ण है। गांधी ने अन्य सभी देशों के साथ संबंधों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अन्य सभी देशों के संबंध में संतुलन बनाए रखना अहम है। मैं कहूंगा कि यहां हमारे और सरकार के बीच थोड़ा फर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।