विदेशी आयात-निर्यात पर लगे प्रतिबंध को पुतिन ने 2025 तक बढ़ाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विदेशी आयात-निर्यात पर लगे प्रतिबंध को पुतिन ने 2025 तक बढ़ाया

देश के आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल पर प्रकाशित एक दस्तावेज के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ

देश के आधिकारिक कानूनी सूचना पोर्टल पर प्रकाशित एक दस्तावेज के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ रूसी कच्चे माल और वस्तुओं के आयात और निर्यात पर जारी प्रतिबंध को 2025 तक बढ़ा दिया है। रूस ने पिछले साल 8 मार्च को रूस से कुछ कच्चे माल और उत्पादों के निर्यात और आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
8 मार्च 2022 को डिक्री पर हस्ताक्षर
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कच्चे माल और वस्तुओं के आयात और निर्यात पर रोक लगाने के लिए 8 मार्च 2022 को डिक्री पर हस्ताक्षर किए थे। यह डिक्री 31 दिसंबर तक वैध थी, लेकिन डिक्री में हालिया संशोधनों के बाद पुतिन ने आधिकारिक तौर पर डिक्री को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। इस फैसले के पीछे पुतिन की मंशा ये थी कि रूस की अर्थव्यवस्था को किसी तरह का नुकसान नहीं हो, क्योंकि यूरोपियन यूनियन ने 5 दिसंबर को रूस के कच्चे तेल पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद जी-7 देशों ने रूस के कच्चे तेल पर 60 डॉलर प्रति बैरल प्राइस कैप लगा दी। इससे पुतिन को लगने लगा कि जी-7 देशों द्वारा उसके तेल पर प्रतिबंध लगाए जाने से रूस को काफी नुकसान हो सकता है। इसी को मद्देनजर रखते हुए पुतिन ने विदेशी आर्थिक गतिविधियों पर 8 मार्च 2022 को रोक लगा दी।
रूस के संबंध अच्छे नहीं 
रूसी सरकार द्वारा डिक्री की सूची में जिन उत्पादों को शामिल किया गया था, उनमें तकनीकी चीजें, दूरसंचार, चिकित्सा से संबंधित विषय और विद्युत उपकरण, कृषि मशीनरी, परमाणु रिएक्टर, फाइबर ऑप्टिक केबल, धातु प्रसंस्करण मशीनें, आदि शामिल हैं। इसके अलावा जिन देशों से रूस के संबंध अच्छे नहीं हैं, उन देशों पर कुछ प्रकार की लकड़ी की वस्तुओं को लेकर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। फिलहाल, डिक्री को लेकर सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह फैसला घरेलू बाजार की सुरक्षा के लिए लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।