मोदी की यात्रा के दौरान नेपाल के प्रांत संख्या दो में सार्वजनिक अवकाश 

NULL

काठमांडो : भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा और सम्मान समारोह के मद्देनजर नेपाल के प्रांत संख्या दो में 11 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रांतीय कैबिनेट ने आज छुट्टी की घोषणा करते हुए बताया कि 11 मई को मोदी जनकपुर के जानकी मंदिर में दर्शन करेंगे और बारहबीघा मैदान में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मोदी को सम्मानित करने के लिए मैदान में आयोजित समारोह में प्रांत के आठ जिलों से 50,000 से ज्यादा लोगों के जुटने की संभावना है।

प्रांतीय कैबिनेट के अनुसार , उस दिन प्रांत के सभी आठ जिलों में अवकाश रहेगा। भारत की सीमा से सटा यह प्रांत देश में दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या वाला है। मोदी की यात्रा को देखते हुए जनकपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हें। नेपाल के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मोदी 11 मई को बिहार की राजधानी पटना से सीधे जनकपुर पहुंचेंगे। जनकपुर से वह 11 मई को ही मुस्तांग रवाना होंगे। प्रधानमंत्री वहां से काठमांडो भी जाएंगे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।