पोप फ्रांसिस पेरू के 3 दिवसीय दौरे पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पोप फ्रांसिस पेरू के 3 दिवसीय दौरे पर

NULL

लीमा :  पोप फ्रांसिस पेरू की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वह यहां गुरुवार को पहुंचे थे। वह प्यूटरे माल्डोनाडो और ट्रजिलो शहर का दौरा करेंगे। वह इससे पहले अपने छह लैटिन अमेरिकी देशों के दौरे के पहले चरण के तहत चिली में थे।

पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की, उनकी पत्नी और बच्चों ने वेटिकन के सफेद और पीले रंग के कपड़े पहनकर पोप का अभिनंदन किया। वह शुक्रवार को अमेजन क्षेत्र की यात्रा पर रवाना होने से पहले जीसस मारिया डिस्ट्रिक्ट में आराम करेंगे। प्यूटरे माल्डोनाडो में पोप पेरू, बोलीविया, ब्राजील के मूल निवासियों के प्रतिनिधियों से मिलकर उनकी भूमि पर हो रहे अवैध खनन और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। पोप शनिवार को ट्रजिलो जाएंगे, जो 2017 की शुरुआत में अल नीनो के कहर से प्रभावित हुआ था। अपनी यात्रा के अंतिम दिन वह लास पामास एयरबेस में धार्मिक सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।