हांगकांग में नए साल पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हांगकांग में नए साल पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

हांगकांग में आधी रात को नए साल के आगमन पर रैली निकाल रहे लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने

हांगकांग में आधी रात को नए साल के आगमन पर रैली निकाल रहे लोकतंत्र समर्थकों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इन लोगों की एक जनवरी को विशाल रैली निकालने की योजना है। 
यह शहर पिछले छह महीने से अशांति की चपेट में है। 
मंगलवार को आधी रात को हजारों प्रदर्शनकारी विक्टोरिया हार्बर और लान क्वाइ फोंग समेत जगह-जगह एकत्र हुए। हार्बर फ्रंट पर प्रदर्शनकारी नारा लगाने लगे ‘ टेन, नाइन , लिबरेट हांगकांग, रिवोल्यूशन नाउ’ । 
मोंग कोक में प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह ने बैरीकेड में आग लगा दी जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।