PM मोदी ने दी शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी ने दी शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को आज जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और लंबे जीवन की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है, प्रधानमंत्री शेख हसीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन दे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना की 26 सितंबर को वाशिंगटन में गॉल ब्लैडर की सफल सर्जरी हुई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने कल दी थी।

69 वर्षीय हसीना को पेट में अचानक दर्द होने के कारण अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी करने का फैसला किया। करीम ने कहा था, सफल ऑपरेशन के बाद अब वह बिलकुल स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री पांच अक्तूबर को घर लौट आएंगी। शेख हसीना संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के बाद 22 सितंबर को न्यूयॉर्क से वाशिंगटन गयी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।