Main Highlights –
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के भारतीय समुदाय को संबोधित किया.
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है.
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद और कट्टरवाद पर सार्थक प्रयास कर रहा है.
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने लोगों को कभी खतरे में नहीं देख सकता.
- पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग स्टे वीजा दिया जाएगा.
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 10-15 साल के अंदर ही लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे के दौरान गुरुवार पेरिस के ला सीन म्यूजिकल में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा फ्रांस आना बहुत विशेष है। पीएम मोदी ने कहा कि हम भारतीय जहां भी जाते हैं एक मिनी भारत जरूर बना लेते हैं। यहां पर कुछ लोग 12 घंटे सफर करके आए हैं, इससे बड़ा प्यार क्या हो सकता है। मैं आप सभी का यहां पर आने के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इस बार मेरा फ्रांस आना और भी विशेष है। कल फ्रांस का नेशनल डे है। मैं यहां की जनता को इसकी बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न मुझे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आई थी। कल फ्रांस का नेशनल डे है, इसके लिए मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। मैं कल नेशनल डे परेड में शामिल हूंगा। इस दौरान उन्होंने भारत की बदलती भूमिका पर भी बात की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है
पीएम मोदी के संबोधन में फ्रांस के नेशनल डे, जी20, चंद्रयान-3 के लॉन्च और भारतीय छात्रों को लॉन्ग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा जैसी बड़ी बाते रहीं। उन्होंने तमिल भाषा को भारत की सबसे पुरानी भाषा बताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीयों की भाषा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर बढ़ रही है। भारत की भूमिका तेजी से बदल रही है। भारत लोकतंत्र की जननी है। भारत माॅडल आफ डाइवर्सिटी है। आतंकवाद, कट्टरवाद पर भारत का प्रयास सार्थक रहा है। हर चुनौती से निपटने के लिए दुनिया के लिए भारत का प्रयास मददगार हो रहा है। भारत का हजारों वर्ष का पुराना इतिहास, भारत का अनुभव, विश्व कल्याण के लिए भारत के प्रयासों का दायरा बहुत बड़ा है।
भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा है – पीएम मोदी
भारत इस बार जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। इसका जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस समय G20 की अध्यक्षता कर रहा है। पहली बार किसी देश की अध्यक्षता में ऐसा हो रहा है कि उस देश के कोने-कोने में 200 से ज्यादा बैठकें हो रही हैं। पूरा G20 समूह भारत के सामर्थ्य को देख रहा है।पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की भूमि भी एक बड़े बदलाव का गवाह बन रही है. इसकी कमान भारत के युवाओं और बहनों-बेटियों के पास है। आज पूरा विश्व भारत के प्रति नई आशा, नई आशा से भरा हुआ है। ये उम्मीद अब ठोस नतीजों में बदल रही है। इसकी एक अहम ताकत भारत का ह्यमन रिसोर्स है और यह संकल्पों से भरा हुआ है। यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मजबूती से कदम मिलाकर चल रहा है। भारत अब समस्याओं का स्थायी समाधान कर रहा है।
भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए तैयारी चल रही है
पीएम ने कहा कि भारत में चंद्रयान-3 की लॉन्च के लिए रिवर्स काउंटिंग की गूंज सुनाई दे रही ही है। कुछ ही पलों बाद भारत के श्री हरिकोटा से ये ऐतिहासिक लॉन्च होने जा रहा है। मैं संकल्प लेकर निकला हूं। शरीर का कण-कण और समय का पल-पल सिर्फ आप लोगों के लिए है, देशवासियों के लिए है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का 46 फीसदी रियल टाइम डिजिटल लेनदेन भारत में होता है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने लोगों को कभी खतरे में नहीं देख सकता. हमने प्राथमिकता के आधार पर सूडान से यूक्रेन तक लोगों को निकाला है। फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को 5 साल का लॉन्ग स्टे वीजा दिया जाएगा।
भारत अपने लोगों को कभी खतरे में नहीं देख सकता
पीएम ने भारत में गरीबी के डेटा के लिए यूएन की एक रिपोर्ट का हवाला दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूएन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिर्फ 10-15 साल के अंदर ही भारत ने लगभग 42 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। ये पूरे युरोप की आबादी से भी ज्यादा है, ये पूरे अमेरिका की आबादी से भी ज्यादा है।