शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट से मुलाकात की और वही , इस दौरान दोनों नेताओं ने लोकतंत्र, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के साझा मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोनों संसदों के बीच सहयोग को और बढ़ने के तरीकों पर चर्चा की।
फ्रांसीसी पक्ष ने भारत की विशाल चुनावी प्रक्रिया की प्रशंसा की। चर्चा में व्यापार और अर्थव्यवस्था, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न स्तंभों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।