G-20 Summit में हिस्सा लेने के लिए रोम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, ये होगा 5 दिन की विदेश यात्रा का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली की राजधानी रोम पहुंच गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज इटली की राजधानी रोम पहुंच गए। पांच दिवसीय विदेश यात्रा के लिए प्रधानमंत्री मोदी कल देर रात रवाना हुए थे। रोम में मोदी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य क्षेत्र को पटरी पर लाने के बारे में चर्चा करेंगे।
इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के बुलावे पर प्रधानमंत्री मोदी 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी में रहेंगे। इसके बाद, 1 से 2 नवंबर तक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के निमंत्रण पर यूके के ग्लासगो की यात्रा करेंगे। जहां वह जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) के लिए पार्टियों के 26वें सम्मेलन (COP-26) में हिस्सा लेंगे।
रोम पहुंचते ही पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मंच जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रोम पहुंच गया हूं। मैं रोम की इस यात्रा के जरिए अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं।’’


भारत से रवाना होने से पहले जारी एक बयान में मोदी ने कहा कि वह इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी के आमंत्रण पर 29 से 31 अक्टूबर तक रोम और वेटिकन सिटी की यात्रा पर रहेंगे। इसके बाद वह ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आमंत्रण पर एक और दो नवंबर को ब्रिटेन के ग्लासगो में रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।