PM Modi: रूस और ऑस्ट्रिया दौरे के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए हुए रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM Modi: रूस और ऑस्ट्रिया दौरे के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए हुए रवाना

PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की विदेश यात्रा के बाद वापिस दिल्ली के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी के दो दिवसीय रूस दौरे के दौरान कई अहम मुद्दों पर समझौता हुआ। उसके बाद 9 जुलाई को पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। जहां उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी की चांसलर कार्ल नेहमर ने खुद मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।

 

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच अनेक समानताएं

ऑस्ट्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानताएं हैं। लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून शासन का आदर ​हमारी साझा मूल्य हैं। हम दोनों समाज बहु संवर्धित और बहुभाषी हैं। इसी दौरान पीएम ने कहा, ये इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर खत्म हुआ है। भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 वर्ष मना रहा है।

41 साल बाद ऑस्ट्रिया पहुंचे भारतीय PM

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करते हुए कहा, ऑस्ट्रिया का ये मेरा पहला दौरा है जो उत्साह, उमंग मैं यहां देख रहा हूं वो अद्भूत है। 41 साल बाद भारत के किसी पीएम का यहां आना हुआ है। साथ ही पीएम मोदी ने चांसलर नेहामेर और ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से भी मुलाकात की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।