देश में जारी जातीय हिंसा के बीच नोबेल शांति पुरस्कार लेंगे PM अबी अहमद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश में जारी जातीय हिंसा के बीच नोबेल शांति पुरस्कार लेंगे PM अबी अहमद

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मंगलवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को मंगलवार को ओस्लो में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन अपने देश में हो रही जातीय हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर उन्होंने जश्न को सीमित रखने के साथ ही मीडिया से बातचीत नहीं करने का मन बना लिया है। 
आधुनिक एवं सुधारवादी नेता के रूप में मशहूर अहमद के मीडिया के सभी कार्यक्रमों से नदारद रहने के फैसले से हालांकि उनके नॉर्वेजियन मेजबान खफा हैं। ओस्लो के सिटी हॉल में 43 वर्षीय अहमद को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सम्मानित किया जाएगा। 

यूक्रेन 25 प्रतिशत सस्ती गैस प्राप्त कर सकता है : व्लादिमीर पुतिन

नोबेल समिति ने पड़ोसी दुश्मन एरीट्रिया के साथ लंबे समय से चल रहे संघर्ष को हल करने के प्रयास के लिए उन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा अक्टूबर में की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।