Philippines: फिलीपीन में भारी तूफान, तकरीबन 100 लोगों की हुई मौत, जानें पूरी स्थिति - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Philippines: फिलीपीन में भारी तूफान, तकरीबन 100 लोगों की हुई मौत, जानें पूरी स्थिति

भीषण तूफान के चलते फिलीपीन में तकरीबन 100 लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग पूर्ण

भीषण तूफान के चलते फिलीपीन में  तकरीबन 100 लोगों की जान चली गई है जबकि कई लोग पूर्ण रूप से लापता भी हो गए है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने साझा की है। 
तूफान से लगभग 98 लोगों की गई जान
सूत्रों के मुताबिक  अधिकारियों ने बताया कि जान गंवाने वाले 98 लोगों में से कम से कम 53 लोगों की जान बाढ़ व भूस्खलन के कारण हुई घटनाओं में गई। ये लोग बैंगसमोरो स्वायत्त क्षेत्र के मैगुइन्डानाओ के थे। तूफान से द्वीपसमूह के एक बड़े हिस्से में तबाही मच गई थी हालांकि रविवार को वह देश के बाहर दक्षिण चीन सागर में पहुंच गया। सरकार की प्रमुख आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी के अनुसार, 69 लोग घायल हैं और कम से कम 63 अन्य लापता हैं।
फिलीपीन : भीषण तूफान ने कहर बरपाया, लगभग 100 लोगों की मौत की खबर - Lagatar
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तूफान से करीब 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिसमें 9,12,000 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। ये लोग अभी आश्रय स्थलों या अपने रिश्तेदारों के घरों में रह रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के पानी से 4,100 से अधिक मकान और 16,260 हेक्टेयर (40,180 एकड़) धान और अन्य फसलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।