भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा

पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी

पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है। साउथॉल में 36 वर्षीय गुरजीत सिंह लाल ने एलन इसीचेई पर हमला किया था जब एक सड़क पर लाल के थूकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। 
इनर लंदन क्राउन कोर्ट की एक ज्यूरी ने अक्टूबर में उसे हत्या का दोषी पाया था। सोमवार को, उसे उसी अदालत में ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1983 की धारा 37 के तहत अनिश्चितकालीन अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई गई। लाल अब एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में कैद रहेगा। यह घटना पिछले साल हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।