Girl in a jacket

पाकिस्तान: कंगाली में हुआ आटा गीला! ADB ने लगाया इतने अरब रुपए का जुर्माना

पाकिस्तान की आर्थिक हालात से पूरी दुनिया वाकिफ है, ऐसे में प्रधानमंत्री इमरान खान अपने मित्र राष्ट्रों से

पाकिस्तान की आर्थिक हालात से पूरी दुनिया वाकिफ है, ऐसे में प्रधानमंत्री इमरान खान अपने मित्र राष्ट्रों से वित्तीय सहायता देने की गुहार लगाते रहते है। लेकिन फिर भी पाकिस्तान की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। इसी बीच इमरान खान के लिए एक बुरी खबर जरूर आई है। अपनी ‘खराब शासन व्यवस्था’ के कारण पाकिस्तान ने पिछले 15 सालों में लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 7.45 अरब रुपए के जुर्माने का भुगतान किया है। 
उन्हें पूरा करने में पाकिस्तान ने नाकामी दिखाई 
असल में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने पाकिस्तान को जिन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड दिए थे, उन्हें पूरा करने में पाकिस्तान ने नाकामी दिखाई है। जिसके चलते पाक को बड़ा जुर्माना भरना पड़ा। पाकिस्तान को पिछले 15 सालों में कुछ परियोजनाओं को लागू करना था लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहा।
लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के जुर्माने का भुगतान किया है
साल 2006 से देश की विभिन्न सरकारों ने अब तक लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के जुर्माने का भुगतान किया है। जिन प्रोजेक्ट को समय सीमा के भीतर पूरा नहीं किया गया, उन पर एडीबी ने 0.15 प्रतिशत प्रतिबद्धता शुल्क जुर्माना लिया है।
पाकिस्तान में खराब शासन व्यवस्था का हवाला देते हुए अखबार ने बताया कि एडीबी ने जमशोरो पावर प्रोजेक्ट के लिए साल 2014 में कोयला अग्नि प्रौद्योगिकी के जरिए 660MW बिजली उत्पादन के लिए 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर दिए थे। जिसे 2019 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन यह प्रोजेक्ट उस समय तक पूरा नहीं हो पाया।
313 मिलियन डॉलर का वितरण किया है 
समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, एडीबी ने 50 प्रतिशत से भी कम राशि लगभग 313 मिलियन डॉलर का वितरण किया है, इसलिए अब पाकिस्तान प्रतिबद्धता शुल्क के रूप में दंड का भुगतान करने के लिए मजबूर है।
खराब प्रशासन का एक अन्य उदाहरण स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट है, इसे भी एडीबी ने ही फंड किया था, इसे 2015-2016 में मंजूरी दी गई थी लेकिन अप्रूवल के 5 साल बाद तक भी ये पूरे नहीं हो पाए हैं। साल 2006 से जून 2021 तक पाकिस्तान प्रतिबद्धता शुल्क के रूप में कुल 100 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक का जुर्माना दे चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।